Best Protein Food List

Protein शरीर के निर्माण करने वाले सबसे महत्वपूर्ण तत्वों में से एक है |



स्वस्थ मानव शरीर में लगभग 62% पानी 16% प्रोटीन 6% खनिज और 1% से कम कार्बोहाइड्रेट थोड़ी मात्रा में विटामिन और कुछ अन्य पदार्थ होते है।


Best Protein Food List


प्रोटीन हमारे शरीर में बालो, मांसपेशियों, हड्डियों, नाखूनों और रक्त कोशिकाओं में पाया जाता है। शरीर की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है साथ ही शरीर के संतुलन को बनाए रखने के लिए जरूरी है।

प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा हमारी बेहतर स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है ऐसे में अक्सर लोग मानते हैं कि प्रोटीन के लिए अंडा सबसे बेहतर जरिया है लेकिन आप भी जानिए कि कुछ फूड्स के बारे में जीन में सबसे ज्यादा प्रोटीन होता है।

तो नमस्कार दोस्तों हमारी वेबसाइट UNITYCAREUS.COM मैं आपका स्वागत है। तो आज हम जानेंगे कि सबसे ज्यादा प्रोटीन किसमें होता है।


1. सोयाबीन

सोयाबीन मीट और अंडे से भी ज्यादा प्रोटीन युक्त आहार है। प्रोटीन के अलावा सोयाबीन विटामिन बी कंपलेक्स विटामिन और खनिज पदार्थों से भी भरपूर होता है इसके अलावा सोयाबीन फाइबर से भरपूर होता है। 100 ग्राम सोया चंक्स में करीब 50 ग्राम प्रोटीन होता है।

2. पनीर


पनीर दूध से बने सभी प्रोडक्ट स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होते हैं जो कि हमारे शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा करते हैं पनीर भी दुध से ही तैयार होता है। और इसमें प्रोटीन, कार्ब और फैट पाया जाता है 100 ग्राम पनीर में 18 ग्राम के आसपास प्रोटीन होता है।

3. मुग की दाल


मूंग की दाल प्रोटीन की कमी को पूरा करने में बहुत ही सस्ता साधन है। क्योंकि मूंग की दाल प्रोटीन से भरपूर होती है। सिर्फ 100 ग्राम मूंग की दाल में करीब 24 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है।

4. बादाम


बादाम बेहतरीन किस्म के फ्लैट के साथ भरपूर प्रोटीन से युक्त होता है 100 ग्राम बादाम में लगभग 21 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। बादाम खाने से इम्युनिटी बढ़ने मैं काफी ज्यादा मदत मिलती है। बादाम Nutrients से भरपूर होता है। 

5. काजू


यू तो आप जानते है कि, काजू के कई फायदे हैं और यह वजन बढ़ाने के लिए भी सहायक है। साथ ही यह प्रोटीन से भरपूर होता है सिर्फ 100 ग्राम काजू में करीब 553 कैलरी 44 ग्राम फैट और करीब 18 ग्राम प्रोटीन होता है।


6. दूध


दूध नसीर्फ शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा करके हड्डियों को मजबूत करता है। बल्कि यह प्रोटीन से भी भरपूर होता है। 1 लीटर दूध में करीब 40 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है।

7. अंकुरित अनाज


अंकुरित अनाज भी प्रोटीन सेवन का एक बेहतरीन जरिया है। एक कब अंकुरित अनाज में करीब 15 ग्राम प्रोटीन होता है।

8. मूंगफली


मूंगफली में फैट पाया जाता है लेकिन यह प्रोटीन से भरपूर होती है सिर्फ 100 ग्राम मूंगफली में करीब 26 ग्राम प्रोटीन होता है। मूंगफली और गुड़ को मिलाकर खाने से काफ ज्यादा मात्रा में प्रोटीन मिलता है।

9.चना


चना ना सिर्फ प्रोटीन बल्कि फाइबर से भी भरपूर होता है। इसे भिगोकर उबालकर या फ्राई करके खा सकते हैं। 100 ग्राम चने में करीब 15 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है।

10. दही


नंबर 10 पर दही आता है दूध से बनी हर चीज में भरपूर प्रोटीन पाया जाता है और इसीलिए दही भी प्रोटीन का एक बेहतर जरिया है 100 ग्राम दही में करीब 11 ग्राम प्रोटीन होता है।


बिना सोचे ज्यादा प्रोटीन के सेवन से नुकसान हो सकता है।रोज प्रोटीन का कितना सेवन करना चाहिए या फिर आपका वजन और दिनचर्या पर निर्भर करता है। तो सही मात्रा में प्रोटीन के सेवन से जुड़ी जानकारी आप अपने चिकित्सक से ले सकते है।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url